गिरिडीह के भरकट्टा ओपी अंतर्गत पूर्वी बलगो मुस्लिम टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 20 वर्षीय युवती सबारा खातून ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ और ग्रामीणों की मदद से दीवार तोड़ने पर दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां ने बताया कि सबारा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव में इस घटना के बाद गहरा मातम छा गया है, हर आंख नम है।












