गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के रतोईया गांव में खुले में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आकर तीन मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश है और पीड़ित किसान बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने लटकते तारों की सुध नहीं ली, जिससे यह हादसा हुआ।













