गिरिडीह परिसदन भवन में आजसू छात्र संघ की अहम बैठक गुरुवार शाम 4 बजे हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा और मुख्य अतिथि पीयूष चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव, संगठन विस्तार और युवाओं की बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।

नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो 5 लाख नौकरी मिली और न ही रोजगार भत्ता, जिससे युवाओं में गहरा आक्रोश है। छात्र संघ ने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन होगा और जरूरत पड़ी तो सड़क से स्वतंत्रता आंदोलन जैसा संघर्ष किया जाएगा।












