गिरिडीह के बक्सीडीह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार दोपहर जिला कांग्रेस की अहम बैठक हुई, जिसमें संविधान बचाओ रैली को लेकर रणनीति तय की गई। जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि रैली अब 26 मई को निकाली जाएगी।

प्रदेश प्रभारी के. राजू, अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी के चारों मंत्री को रैली में शामिल होने का न्योता दिया जाएगा। पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह के निधन और भारत-पाक युद्ध के कारण पहले टली यह रैली अब पूरे जोर-शोर से आयोजित होगी। बैठक में जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए।












