Aba News

झारखंड बालक फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जीता स्वर्ण पदक

बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड की बालक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत में गिरिडीह जिले के शिवराम हेम्ब्रम और हेमंत हांसदा ने अहम भूमिका निभाई। झारखंड टीम ने सेमीफाइनल में मेघालय को 2-1 से और फाइनल में ओडिशा को 7-6 से हराकर यह गौरव हासिल किया।

कोच रघु राज रौशन के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन व खेल विभाग ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें