Aba News

भीषण गर्मी में जल सेवा बनी न्याय की मिशाल – गिरिडीह कोर्ट परिसर में प्यासों को पानी और ORS का सहारा

भीषण गर्मी के बीच न्यायालय परिसर से एक संवेदनशील पहल सामने आई है – गिरिडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज 14 मई को दूरदराज़ से आए पक्षकारों के बीच पीने के पानी और ORS घोल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा के आदेश और सचिव श्री सफदर अली नैयर के नेतृत्व में हुआ। मानवता और न्याय का अनोखा संगम बना यह आयोजन, जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी, रेहड़ीवाले और मजदूरों को भी राहत पहुंचाई गई। सिविल सर्जन और पारा लीगल वॉलंटियर्स की सक्रिय भागीदारी ने इस प्रयास को एक मिसाल बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें