Aba News

सहकारिता योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश

गिरिडीह, 14 मई 2025 – समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लैंप्सो की संख्या, निबंधित समितियाँ, गोदाम निर्माण, फसल बीमा योजना, कोल्ड रूम निर्माण, धान व उर्वरक उठाव सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

 

उपायुक्त ने अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और पूर्ण हो चुके यूनिट्स को योजनाबद्ध ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला व अनुमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें