गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 10 मई 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 45,402 मामलों का सफल निष्पादन किया गया, जिसमें 3 करोड़ 15 लाख 16 हजार 81 रुपये की सुलहनीय राशि तय हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन, अधिवक्ताओं और पारा लीगल वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। लोक अदालत के माध्यम से आमजन को त्वरित, सुलभ और आपसी समझौते के आधार पर न्याय मिला, जिससे न्यायिक प्रक्रिया की प्रभावशीलता और जन विश्वास में वृद्धि हुई।













