गिरिडीह जिले के वाणिज्य कर विभाग सह राज्य कर आयुक्त कार्यालय में आज शाम शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं तेजी से फैलने पर स्थानीय लोगों और गार्डों ने शोर मचाकर फायर ब्रिगेड और नगर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे में कार्यालय के कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और दो कंप्यूटर सेट पूरी तरह जलकर राख हो गए।













