Aba News

झारखंडेश्वर धाम में शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ

सिहोडीह स्थित झारखंडेश्वर धाम में श्री श्री 108 श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन धूमधाम से आरंभ हुआ। आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 51 महिलाएं और युवतियां गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकलकर उसरी नदी तट तक पहुंचीं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल कलश में भरकर मंदिर में कलश स्थापना की।

दो दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में बनारस से आए आचार्य व पुरोहित पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश स्वर्णकार, प्रदीप बर्नवाल, चुनमुन राम, विनोद बर्मन, नवीन बर्मन और चीकू सहित कई श्रद्धालु सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें