Aba News

गिरिडीह: गूंगी गाँव में अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी, भारी मात्रा में जब्त

गिरिडीह, 08 मई 2025: उत्पाद विभाग और तिसरी थाना की संयुक्त कार्रवाई में गूंगी गाँव, तिसरी थाना क्षेत्र में नदी किनारे स्थित अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 3400 किलोग्राम जावा महुआ, 330 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई तथा शराब बनाने वाले उपकरण और भट्टी को नष्ट कर दिया गया। फरार अभियुक्तों मनोज रावत और बालेश्वर यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी का नेतृत्व अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया, जिसमें सशस्त्र बल और गृह रक्षक जवानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें