गुरुवार को गिरिडीह नगर निगम से एनयूएलएम के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सिटी मैनेजर सुमित घोष के नेतृत्व में हजारीबाग रवाना हुईं। ये महिलाएं हजारीबाग नगर भवन में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी स्वयं सहायता समूह परिचर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिसमें नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

राज्य भर से आई हुई महिलाओं के साथ मिलकर गिरिडीह की महिलाएं अनुभव साझा करेंगी और शहरी विकास योजनाओं पर संवाद करेंगी।













