Aba News

गिरिडीह: निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी को लेकर कीजपा का आक्रोश मार्च

गिरिडीह में मंगलवार को किसान जनता पार्टी (कीजपा) के बैनर तले झंडा मैदान में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमों की वापसी की मांग उठाई गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला, जो पपरवाटांड़ स्थित एसपी कार्यालय तक पहुंचा।

वहां पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बताया गया कि कीजपा कार्यकर्ता 10 अप्रैल से तीसरी अंचल कार्यालय में प्रमाणित प्रति की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे, लेकिन 28 अप्रैल को उन पर सुनियोजित साजिश के तहत हमला कराया गया और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे 7 मई को अंबेडकर चौक पर शांतिपूर्ण धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें