गिरिडीह: चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के अवसर पर आज नगर भवन में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।













