Aba News

गिरिडीह में 339 चौकीदारों को नियुक्ति पत्र, मंत्री ने कहा – ये सरकार का मजबूत तंत्र हैं

गिरिडीह जिले के नगर भवन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में 339 नवचयनित चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चार महीने पहले दौड़ परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए यह दिन खुशी और गर्व से भरा रहा। कार्यक्रम में झारखंड के नगर विकास मंत्री सुद्वीया कुमार सोनू, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री सुद्वीया सोनू ने चौकीदारों की भूमिका को समाज के लिए बेहद अहम बताया और कहा कि ये केवल प्रहरी नहीं, बल्कि सरकार के ज़मीनी स्तंभ हैं।

गांव-गांव जाकर योजनाओं की जानकारी देना और ग्रामीणों को जागरूक करना इनकी जिम्मेदारी है। वहीं, नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों ने हेमंत सरकार का आभार जताया और अपने संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने ईमानदारी से सेवा निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें