जमुआ प्रखंड के खरगडीहा गांव में साहू समाज ने दानवीर भामाशाह की 478वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। नगर भ्रमण के दौरान “भामाशाह अमर रहें” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद साहू धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा सांसद ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को एकजुट रहने का संदेश दिया।

सांसद ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में भामाशाह के योगदान को याद करते हुए समाज को सहयोग देने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू, शिवनाथ साहू, प्रवीण साहू समेत समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। मुखिया सुनील कुमार साव ने इसे समाज के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।













