Aba News

खरियोडीह डैम में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरियोडीह डैम में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया दीपक दास और पचंबा पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान लखारी निवासी योगेंद्र दास के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें