Aba News

आतंकवाद के खिलाफ ब्राह्मण महासंघ का कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में ब्राह्मण महासंघ ने शनिवार शाम अरगाघाट सूर्य मंदिर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक ने किया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय और जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि धर्म के नाम पर आतंकियों द्वारा निर्दोषों की हत्या अमानवीय कृत्य है और पाकिस्तान को आतंकवादियों को संरक्षण देने के लिए वैश्विक स्तर पर आर्थिक बहिष्कार का सामना करना चाहिए।

कैंडल मार्च में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक समेत बड़ी संख्या में सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए। वक्ताओं ने भारतीय सेना से समय पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की। सभी ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ देश और मानवता के पक्ष में आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें