गिरिडीह के नया परिषदन भवन में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई, जिसमें शंकर नेत्रालय, BOXA ट्रस्ट बोकारो और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के सहयोग से आयोजित होने वाले निशुल्क मोतियाबिंद शिविर की तैयारी पर चर्चा हुई। यह शिविर श्री दुर्गा माता शिशु विधा मंदिर, मोहनपुर, टुंडी रोड पर लगेगा, जहां देश के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक बिना किसी शुल्क के ऑपरेशन करेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि झामुमो के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे जरूरतमंद मरीजों को चिन्हित करेंगे जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। बैठक में BOXA ट्रस्ट के वाइस प्रेसिडेंट तेज बहादुर सिंह, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए और इस जनकल्याणकारी पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।













