Aba News

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में विहिप और आरएसएस का उग्र प्रदर्शन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार को पलौंजिया में विहिप और आरएसएस ने आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। तलवार, फरसा, लाठी-डंडों से लैस कार्यकर्ताओं और एकल विद्यालय की सैकड़ों महिलाओं ने जिहादी आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप प्रखंड अध्यक्ष संतोष साव और संचालन बजरंग दल संयोजक प्रेम तर्वे ने किया। रैली के अंत में नुक्कड़ सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और पाकिस्तान से बदला लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने झारखंड सरकार पर भी हिन्दू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कड़ा प्रहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें