Aba News

खतरनाक बाइक रेसिंग बनी हादसे का कारण, दो युवक गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत सलेडीह गांव के पास एक रेसिंग बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो युवक असलम अंसारी और मोहम्मद कैफ अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज गति में थी और भरकट्टा बाजार की ओर जा रही थी। हादसे में असलम के दोनों पैर टूट गए हैं जबकि कैफ को भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर यह दुर्घटना हुई, वह हाल ही में बनी है और पहले भी दुर्घटनाओं की वजह बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें