सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के 189 विद्यार्थियों ने शनिवार को मोतिलेदा पंचायत का शैक्षणिक भ्रमण किया। शिक्षक रजनीकांत, चंद्रमल्लिका घोष और जीतेन्द्र साहू के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पंचायत के कामकाज को जाना और सेल्फ गवर्नेंस के महत्व को समझा। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को स्थानीय प्रशासन और सरकारी योजनाओं से जोड़ना था,

ताकि वे वास्तविक जीवन से सीख सकें। मोतिलेदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल यादव ने इस भ्रमण की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने बुनियादी सुविधाओं, जल आपूर्ति, शौचालय, और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सवाल पूछे, और पंचायत की कार्यप्रणाली को समझा। विद्यालय निदेशक रमनप्रीत कौर ने इस शैक्षणिक भ्रमण को पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए छात्रों को वास्तविक ज्ञान से जोड़ने की महत्ता पर जोर दिया।













