गिरिडीह से रांची की ओर जा रही पम्मी बस शनिवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार हो गई जब टाटी झरिया के पास बस और एक पिकअप वैन के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10 बजे खुली इस बस में सवार यात्रियों में से 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जबकि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।












