गिरिडीह में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो टावर चौक, कालीबाड़ी चौक और मकतपुर चौक से होते हुए पुनः सदर अस्पताल में समाप्त हुई।

रैली का उद्देश्य मलेरिया से सुरक्षा और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना था। सिविल सर्जन डॉ. एस.पी. मिश्रा ने बताया कि इस पहल का मकसद समुदाय के व्यवहार में बदलाव लाना और ग्राम स्तर पर मलेरिया मुक्त समाज की ओर बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है। इस रैली में डॉ. रवि महर्षि, डॉ. कमलेश्वर प्रसाद, मोहम्मद नदीम आलम सहित स्वास्थ्य विभाग की सहिया और एएनएम शामिल रहीं।













