गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में साबिर अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां ने बुधवार को थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना के दिन, जब नाबालिग गांव की नदी में स्नान करने गई थी, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता की शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












