Aba News

गिरिडीह में मंदिर से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, फरार

गिरिडीह शहरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को मंदिर से लौटते वक्त बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बना लिया। पूरा मामला 24 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे का है जब अधिवक्ता राजीव कुमार की पत्नी अपनी बेटी के साथ काली कुटिया मंदिर से पूजा-अर्चना कर वापस घर लौट रही थीं।

इसी दौरान जैसे ही वह महिला कॉलेज के निकट पहुँचीं, विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक झपट्टा मारकर उनकी बेटी के गले से करीब 10 ग्राम की सोने की चेन, छीनकर झंडा मैदान की ओर तेज़ रफ्तार से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने तुरंत नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस घटना से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। बता दें की चेन छिनतई की घटना गिरिडीह में आम हो चुकी है आये दिन अपराधी इस वारदात को अंजाम देते रहते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें