आज गिरिडीह युवा कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष चांद रशीद के नेतृत्व में पहलगाम में भारतीय नागरिकों की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह हमारे देश के लिए अत्यंत शोकजनक है।

कैंडल मार्च मौलाना आजाद चौक से शुरू होकर टावर चौक तक गया, जहां एक लोकसभा आयोजन भी किया गया। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, संतोष राय, राजा अंसारी, अभय कुमार, विनीत भास्कर, गुरु खान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।













