गिरिडीह, 24 अप्रैल 2025 — झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने आज गिरिडीह सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश पासवान ने ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, जल संसाधन, पंचायती राज, पर्यटन और अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और सुदूर क्षेत्रों में पेयजल व विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों को तय समय सीमा में पूरा करने और सभी विकास योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में जिले के सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।












