Aba News

विश्व मलेरिया दिवस पर गिरिडीह में मीडिया ब्रीफिंग, जनजागरूकता पर दिया गया जोर

गिरिडीह, 24 अप्रैल 2025 — विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में सिविल सर्जन सभागार में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में मलेरिया से सुरक्षा, बचाव एवं जनजागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

“Malaria Ends With Us: Reinvest, Reimagine, Reignite” थीम पर आधारित इस वर्ष का अभियान समुदाय में व्यवहारिक बदलाव के माध्यम से मलेरिया उन्मूलन को गति देने पर केंद्रित है। इस मौके पर मलेरिया से बचाव के उपाय, जांच और उपचार के सरकारी प्रयासों के साथ-साथ जन सहभागिता की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए ग्राम स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी, कार्यशालाएं और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें