गिरिडीह के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास सह माँ मथुरासिनी मंदिर परिसर में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडिल जलाकर पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखा गया।

पूर्व उप महापौर प्रकाश सेठ ने सरकार से दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की, वहीं महामंत्री उमा शंकर चरणपहाड़ी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की अपील की। कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित छात्रावास के छात्र भी शामिल हुए।













