गिरिडीह के बरगंडा क्षेत्र में भीषण गर्मी से जूझ रहे राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज-गिरिडीह द्वारा वंडर वर्ल्ड के बाहर अस्थायी प्याऊ की शुरुआत की गई। सीसीआई अध्यक्ष राहुल वर्मन, सचिव विकास गुप्ता और संयोजक अरविंद कुमार ने इसका उद्घाटन किया।

इस प्याऊ में शीतल जल, सत्तू शर्बत और चना-गुड़ का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है, जो अगले 70 दिनों तक लगातार जारी रहेगा। उद्घाटन के पहले दिन ही सैकड़ों लोगों ने सेवा का लाभ उठाया और आयोजकों की सराहना की।













