गिरिडीह के टावर चौक पर आज जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। “मोदी सरकार मुर्दाबाद”, “गैस के दाम कम करो”, “महंगाई पर रोक लगाओ” जैसे नारों के साथ सैकड़ों महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा शर्मा ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन पिछले 11 सालों में महंगाई चार गुना बढ़ गई है। यह सीधे तौर पर महिलाओं की रसोई और जीवन पर असर डाल रहा है।
प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, महिला कांग्रेस की रोशनीटा हेंब्रम, इशरत परवीन, बेबी देवी, अंजुम परवीन, सीता देवी, अंजू कुमारी, पूर्णिमा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। दबी आवाजों को बुलंद करने का यह प्रयास गिरिडीह में महिला जागरूकता और जनहित के सवालों पर एक अहम कदम माना जा रहा है।



