गिरिडीह में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन के विवादित बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह स्टेडियम से समाहरणालय तक पैदल मार्च कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को सौंपा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, विधायक मंजू कुमारी व नागेंद्र महतो सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बूलाल मरांडी ने मंत्री के बयान को संविधान विरोधी बताते हुए उन्हें बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला, युवा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रही, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।













