Aba News

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का गिरिडीह दौरा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को गिरिडीह पहुंचे, जहां परिसदन भवन में पार्टी नेताओं ने उनका और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अंसारी ने भाजपा और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में झारखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया और अब जब हेमंत सोरेन सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है, तो भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने दावा किया कि इसी रवैए के कारण 2024 के चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें