Aba News

गिरिडीह सदर अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति

गिरिडीह, 19 अप्रैल 2025: गिरिडीह सदर अस्पताल में आज ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी एवं श्री सुदिव्य कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस आधुनिक सुविधा से थैलेसीमिया व गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को अत्यंत लाभ मिलेगा,

क्योंकि अब उन्हें केवल आवश्यक रक्त घटक जैसे रेड ब्लड सेल्स या प्लेटलेट्स ही मिल सकेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि इस यूनिट से मरीजों को बाहर के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी।

यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो आर्थिक कारणों से महंगे इलाज नहीं करवा सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें