गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सिहोडीह स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को जागो फाउंडेशन और स्विच ओन फाउंडेशन के सहयोग से कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आयोजन में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें वार्ड पार्षद अशोक राम, जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा, डॉ. अशोक कुमार वर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल थे।

जागो फाउंडेशन के सचिव बैधनाथ ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गीले व सूखे कचरे को अलग रखने और नगर निगम को सौंपने की आदत से ही वार्ड को कचरा मुक्त और मॉडल वार्ड बनाया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद मंजूर, नीलम देवी और मुनीलाल विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।













