गिरिडीह में गुड फ्राइडे के अवसर पर जिलेभर के विभिन्न गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोगों ने यीशु मसीह के क्रूस पर हुए बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना की। सीएनआई चर्च पचंबा में विशेष आराधना आयोजित की गई, जिसमें धर्मावलंबियों ने उपवास के साथ यीशु की सात अंतिम वाणियों को सुनकर उनके त्याग और प्रेम को महसूस किया।

आराधना का संचालन रेव्ह सन्नी दास और एफ.टी. हंसदा ने किया, जबकि रेव्ह सन्नी दास और सचिव जोय हेमब्रम ने विशेष गीत भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्थानीय समेत देशभर से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे।













