Aba News

झारखंड में मौसम का कहर! दुमका समेत 5 जिलों में वज्रपात और तेज बारिश का अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार 18 अप्रैल की दोपहर से आधे घंटे के भीतर ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक के बाद एक तीन अलर्ट जारी किए—जिनमें दो येलो और एक गंभीर ऑरेंज अलर्ट शामिल हैं। ये चेतावनियाँ झारखंड की उपराजधानी दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और एक अन्य जिले के लिए जारी की गई हैं। अगले तीन घंटों के भीतर इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से दुमका जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि स्थिति गंभीर है—लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, पक्के छत के नीचे शरण लें और पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहें।

ऑरेंज अलर्ट IMD का दूसरा सबसे खतरनाक अलर्ट माना जाता है, जिसका अर्थ होता है कि तत्काल सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसानों और ग्रामीण समुदायों को सलाह दी गई है कि वे अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति खराब मौसम में फंस जाए, तो नजदीकी सुरक्षित स्थान की तलाश करे और खुले क्षेत्र में खड़े न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें