Aba News

इसरी बाजार में शादी के लिए निकाले गए 2 लाख की चोरी, ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर की धुनाई

निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक बाइक की डिक्की से 2 लाख रुपए चुराकर भागने लगा। कल्हाबाद निवासी कुंजलाल महतो अपने बेटे की शादी के लिए बैंक से पैसे निकालकर बाजार में खरीदारी कर रहे थे

और रुपए बाइक की डिक्की में रख दिए थे। इसी दौरान एक युवक ने मौका देखकर डिक्की तोड़ दी और पैसे लेकर भागने लगा। शोर मचते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें