पचंबा हटिया रोड और बुढवा आहरा तालाब के पास नालियों के ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हटिया रोड में तो हालात इतने खराब हैं कि दुकानों के भीतर तक गंदा पानी घुस चुका है, जिससे व्यापार ठप हो गया है।

स्थानीय दुकानदारों ने पूर्व वार्ड पार्षद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं तालाब के पास मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम से जल्द समाधान की मांग की है।












