Aba News

पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

गिरिडीह, 17 अप्रैल 2025: पीरटांड़ प्रखंड सभागार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना” के क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जल संसाधन मंत्री श्री हफ़ीजुल हसन और नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने की।

मंत्री द्वय ने परियोजना के सुचारु और पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल देते हुए निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योजना के तहत 17 पंचायतों और 191 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे खेती में उन्नति, रोजगार सृजन और आजीविका विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें