Aba News

तिसरी में जारी किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी, रजिस्टर टू की मांग पर अड़े किसान

माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश और अपर समाहर्ता गिरिडीह के निर्देश के बावजूद रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं दिए जाने के विरोध में किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना आज आठवें दिन भी तिसरी अंचल कार्यालय के समक्ष जारी रहा। पार्टी की अंचल अध्यक्ष नीलम कुमारी और संयोजक दासो मुर्मू के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तिसरी ब्लॉक का गेट जाम रखा और किसी भी अधिकारी को अंदर नहीं घुसने दिया।

नेताओं ने अंचल अधिकारी अखिलेश प्रसाद पर मनमानी और भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि जब कोर्ट से आदेश है, शुल्क जमा किया गया है, और अन्य अंचलों में प्रति दी जा रही है, तो तिसरी में इसे रोकना स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार और मनमानी का प्रमाण है। आंदोलन में सैकड़ों ग्रामीण किसानों ने भाग लिया और धरना जारी रखने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें