Aba News

उपायुक्त ने सहकारिता योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में लैंप्सो की संख्या, निबंधित समितियाँ, गोदाम निर्माण, अंकेक्षण, फसल बीमा योजना, सौर/विद्युत चालित कोल्ड रूम, बीज व उर्वरक उठाव जैसे विषयों पर चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें