गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर गोली चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोलडीहा के फैज हुसैन उर्फ मोहम्मद आशिक और मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। मोहम्मद जलील नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसकी पत्नी से उलझते थे और दो दिन पहले जलील के बारात में बाहर रहने के दौरान उसके घर में घुसकर गोली चला दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद जलील की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












