Aba News

बाइक सवार युवकों ने महिला से दिन दहाड़े छीन ली सोने की चेन, पुलिस से की कार्रवाई की अपील

गिरिडीह जिले के न्यू बरगंडा में बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के समय महिला, सुमित्रा रंजन, छापरिया जनरल स्टोर से समान खरीदकर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह महिला कॉलेज के पास पहुंची, बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घेरते हुए उसके गले में पहनी ढाई भरी की चेन छीन ली। सुमित्रा ने बाइक सवारों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेज रफ्तार से भागने में सफल रहे। महिला ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से अपील की है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उसकी चेन वापस की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें