Aba News

किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना जारी, अधिकारी को तिसरी ब्लॉक में घुसने की अनुमति नहीं

झारखंड के तिसरी ब्लॉक में रजिस्टर टू के सत्यापित प्रति की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी के सदस्य पिछले 7 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। नीलम कुमारी और दासो मुर्मू के नेतृत्व में किसानों ने किसी भी अधिकारी को ब्लॉक में प्रवेश नहीं करने दिया।

 

जिला महासचिव भागीरथ राय ने आरोप लगाया कि तिसरी अंचल अधिकारी द्वारा दो बार शुल्क जमा करवाने के बावजूद सत्यापित प्रति नहीं दिया गया। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं मिलता, वे अधिकारियों को ब्लॉक में घुसने नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें