गिरिडीह में पहली बार साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक नगर भवन में किया जाएगा। वर्ल्ड फूनाकोशिश शॉटोकन कराटे ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया के कुल 400 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की जानकारी झारखंड के चीफ सेंसेई उज्ज्वल सिंह ने दी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन धनबाद सांसद ढोलू महतो, गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, सलूजा गोल्ड चेयरमैन डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह एवं संरक्षक देवेंद्र सिंह चुन्ननु कांत द्वारा किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।













