गिरिडीह के ईश्वर स्मृति भवन में मंगलवार शाम बंगाली समाज द्वारा बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीत-नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में झारखंड में बंगाली समाज की समृद्ध परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

आयोजन में लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम की सफलता में पंकज कुमार ताह, शैबाल घोष, डॉ. एन. आर. राय, श्रीसेंदु सेनगुप्ता समेत कई लोगों का अहम योगदान रहा।













