Aba News

गिरिडीह में डेयरी प्लांट की तैयारी तेज़, अधिकारियों ने किया स्थल का निरीक्षण

गिरिडीह के स्टेडियम के पास प्रस्तावित डेयरी प्लांट स्थल का निरीक्षण झारखंड मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन मीनेष शाह और एमडी जयदेव विश्वास समेत अन्य अधिकारियों ने किया। शाह ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है और गिरिडीह में जल्द ही डेयरी प्लांट की शुरुआत होगी।

8.7 एकड़ में फैले इस प्लांट के लिए 66.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे प्रतिदिन 50 हजार लीटर दूध का उत्पादन किया जाएगा। मेधा ब्रांड के तहत चल रहे अन्य प्लांट्स की तर्ज पर यह नया प्लांट भी जल्द कार्यरत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें