Aba News

गिरिडीह के युवा किसान ने शुरू की सूरजमुखी की खेती, बना रहे हैं नई मिसाल”

गिरिडीह के बगोदर क्षेत्र के मनीष कुमार ने कृषि क्षेत्र में नया कदम रखा है। मुंबई में रोजगार के लिए गए मनीष ने जब वहां के माहौल से निराश होकर अपनी किस्मत बंजर जमीन पर आजमाई, तो उन्होंने सूरजमुखी की खेती शुरू की। आज उनकी मेहनत रंग ला रही है, और उनकी दो एकड़ जमीन पर सूरजमुखी के खूबसूरत पीले फूल खिल रहे हैं। मनीष ने बताया कि सूरजमुखी के बीज से तेल बनेगा, जो न केवल खाने के लिए उपयोगी है, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है।

पिछले पांच वर्षों से मनीष जैविक खेती कर रहे हैं और अब वह गांव के अन्य मजदूरों को रोजगार भी दे रहे हैं। कृषि विभाग से मुफ्त में सूरजमुखी के बीज प्राप्त करने के बाद, उन्होंने कुल पांच एकड़ में सूरजमुखी की खेती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें